पटियाली: हरियाणा KMP एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसे में पटियाली के अलीपुर दादर के दरोगा सहित 5 लोगों की मौत, गांव में मातम
पटियाली क्षेत्र के अलीपुर दादर निवासी दरोगा सत्यभान की हरियाणा में सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में कुल पांच लोगों की जान गई, जिनमें दो दरोगा, दो सिपाही और एक चालक शामिल हैं। सभी उरई कोतवाली में तैनात थे और नूंह से लौट रहे थे। मंगलवार सुबह KMP एक्सप्रेसवे पर धुलावत टोल के पास स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर टकरा गई। सभी की मौके पर मौत हो गई। गांव में शोक है।