मंझनपुर: लोकसभा सामान्य चुनाव के दृष्टिगत निर्वाचन कंट्रोल रूम का जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया निरीक्षण
जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार राय ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत मंझनपुर कलेक्ट्रेट स्थित निर्वाचन कंट्रोल रुम का निरीक्षण किया। उन्होनें मतदान दिवस में तथा मतदान दिवस के एक दिन पूर्व होने वाली व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं सम्बन्धित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये हैं।