मंझनपुर: कौशाम्बी लोकसभा सीट के लिए पांचवे चरण का चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को होगा मतदान, अराजकतत्वों पर रहेगी पैनी निगाह
कौशाम्बी लोकसभा सीट के लिए 20 मई को मतदान होगा। वहीं शनिवार की शाम 6 बजे से चुनाव प्रचार थम गया है। बता दें कि कई दिनों से जिले में समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, भाजपा पार्टी समेत अन्य उम्मीदवारों को जिताने के लिए लगातार प्रचार चल रहा था। शनिवार को जैसे ही 6 बजे हैं। वैसे ही चुनाव प्रचार थम गया है। अब 20 मई को मतदान संपन्न कराया जाएगा।