मंझनपुर: कौशांबी में हेल्थ टीम ने सीएमओ ऑफिस का किया निरीक्षण, HC लखनऊ से जारी नोटिस पर हरकत में आया स्वास्थ्य निदेशालय
मंझनपुर के कोरों कस्बा स्थित चीफ मेडिकल ऑफिसर के दफ्तर का प्रयागराज के अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण ने निरीक्षण किया। एडिशनल डायरेक्टर के साथ जेडी हेल्थ व डिवीजनल पीएम एनएचएम मौजूद रहे। अफसरों की 3 सदस्यों वाली टीम ने सीएमओ दफ्तर में टीकाकरण, सीएचसी प्रभारियों की तैनाती व राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से जुड़े दस्तावेज तलब कर जांच पड़ताल की।