मंझनपुर: मखऊपुर तिराहे के पास कातिलाना हमले में जख्मी अधेड़ की मौत, बेटे की हालत गंभीर
पिपरी के मखऊपुर गांव में पांच दिन पहले पैसे के लेन-देन के विवाद में पिता-पुत्र पर हुए कातिलाना हमले में जख्मी अधेड़ की मौत हो गई। वहीं बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधेड़ की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, एसपी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर की जा रही उचित कार्यवाही।