मंझनपुर: बिना दूल्हे की बारात की सरकार नहीं बनने वाली, डरना मत अगर कोई हाथ उठाएगा तो हाथ तुड़वा दिया जाएगा: मंत्री डॉ. संजय निषाद
कौशांबी के गढ़वा गांव में निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय निषाद ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार है। तुम डरना मत अगर कोई हाथ उठाएगा तो हाथ तुड़वा दिया जाएगा। विपक्ष पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा इंडी गठबंधन बिना दूल्हे की बारात है उसकी सरकार नहीं बनने वाली।