मंझनपुर: सराय अकिल थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने रिश्तेदार पर शादी का झांसा देकर ब्लातकार का लगाया आरोप
सराय अकिल थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने परिजनों के साथ मंझनपुर स्थित पुलिस कार्यालय पहुंचकर एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव से शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि एक गांव का रहने वाला उसका रिश्तेदार शादी का झांसा देकर लगातार उसके साथ बलात्कार करता रहा जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो रिश्तेदार ने शादी से इनकार कर दिया है।