जतारा: हरपुरा बीट में जंगली सुअर का शिकार करने वाले फरार आरोपी को वन विभाग की टीम ने चलती बस से गिरफ्तार किया
जतारा वन विभाग की टीम ने जंगली सुअर का शिकार करने वाले एक फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जतारा रेंजर शिशुपाल अहिरवार ने शुक्रवार दोपहर 12 बजे बताया कि 28 अगस्त को बीट हरपुरा के चतुरकारी गांव में जंगली सुअर का शिकार किया गया था। इस मामले में 7 लोगों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया था। वन विभाग ने इसमें 6 आरोपियों को पहले ही गिरतार कर लिया था।