वारासिवनी: वारासिवनी-खैरलांजी में पूर्व मंत्री प्रदीप जायसवाल देवी जागरण में हुए शामिल, माता रानी से मांगी सुख-समृद्धि
पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रदीप जायसवाल (गुड्डा भैया) ग्राम जागपुर के छिन्दीटोला एवं नोनसा में आयोजित भव्य देवी जागरण कार्यक्रमों में शामिल हुए। उन्होंने माता रानी के दर्शन कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों, श्रद्धालुओं एवं युवा साथियों से आत्मीय भेंट कर नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं।