होशंगाबाद नगर: सेठानी घाट का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, सीएमओ को साफ-सफाई और भिक्षावृत्ति खत्म करने के निर्देश
कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने मंगलवार बुधवार दरमियानी रात को नर्मदापुरम के सेठानी घाट एवं आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने घाट क्षेत्र में व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बुधवार आज सुबह करीब 8 बजे कलेक्टर ने (सीएमओ) को निर्देशित किया कि घाट क्षेत्र में साफ-सफाई एवं भिक्षा वृत्ति पर रोक लगे।