जौनपुर: DM सिपाह में भारतीय शिक्षा बोर्ड की बैठक में कहा गया, शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं है
भारतीय शिक्षा बोर्ड की बैठक रविवार की सुबह 10 बजे एक होटल में हुई। बैठक में कक्षा 8, 10 एवं 12 तक संचालित हो रहे निजी विद्यालयों के प्रबंधकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं, बल्कि अच्छे नागरिकों का निर्माण करना है।