जौनपुर: ट्रेन से भटककर जफराबाद पहुंचे बाराबंकी के 9 वर्षीय बालक को पुलिस ने परिजनों को सौंपा
थाना जफराबाद पुलिस ने एक 9 वर्षीय बालक को सकुशल उसके परिजनों को सुपुर्द कर सराहनीय कार्य किया है। जफराबाद पुलिस ने शनिवार की सुबह 11 बजे बताया कि 11 जुलाई को जफराबाद बाजार में एक बच्चा अकेले रोते हुए घूमता मिला। पुलिस ने जब उसका नाम-पता पूछा तो उसने अपना नाम मोहम्मद सुफियान पुत्र रिजवान निवासी जिठौती कुर्मियान, थाना दरियाबाद, जनपद बाराबंकी बताया।