जौनपुर: परमानतपुर में मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने ₹171.49 लाख की छह सड़क परियोजनाओं का किया शिलान्यास
शनिवार को सायं 3 बजे खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव ने जिले में कुल 171.49 लाख रुपये की छह सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इनमें चार परियोजनाएं मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित एवं मलिन बस्ती विकास योजना के अंतर्गत तथा दो परियोजनाएं कृषि विपणन विभाग की एकमुश्त योजना के तहत चीनी मिल परिक्षेत्र में हैं।