जौनपुर: पूर्वांचल विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश परीक्षा की तैयारियां पूरी, विवरणिका जारी
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति सभागार में शनिवार को सुबह 11 बजे पीएचडी प्रवेश परीक्षा से जुड़े समस्त अधिकारी, शिक्षक एवं कर्मचारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह ने 15 जुलाई को सम्पन्न होने वाली परीक्षा को शुचिता पूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी केंद्राध्यक्षों एवं पर्यवेक्षकों से व्यापक