पाली: पाली स्थित महावीर इंटर कॉलेज के पास ट्रैक्टर से बाइक टकराने से उमरिया निवासी बाइक चालक और 2 महिलाएं गंभीर घायल
Pali, Lalitpur | Jun 12, 2026 कस्बा पाली स्थित महावीर इंटर कॉलेज के पास शुक्रवार रात्रि करीबन 7:30 बजे उमरिया निवासी एक बाइक चालक असंतुलित होकर ट्रैक्टर से जा टकराया। दुर्घटना के दौरान बाइक चालक सहित दो महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा सभी घायलों के इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।