शाहपुरा: वेतन निर्धारण व स्थायीकरण की मांग को लेकर शारीरिक शिक्षकों ने विधायक डॉ लालाराम बैरवा को सौंपा ज्ञापन
शारीरिक शिक्षक भर्ती 2022 के चयनित अभ्यर्थियों ने वेतन निर्धारण और स्थाईकरण की मांग को लेकर मंगलवार को शाहपुरा-बनेड़ा विधायक डॉ लालाराम बैरवा को ज्ञापन सौंपा। विधायक कार्यालय पर दोपहर करीब 3 बजे पहुंचे शिक्षकों ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद आदेश जारी नहीं होने से आर्थिक और प्रशासनिक परेशानियां बढ़ रही हैं।