दतिया: सिमथरा में जमीनी विवाद हिंसक, युवक की पिटाई व महिला से मारपीट, वीडियो वायरल, दोनों पक्षों पर मामला दर्ज
Datia, Datia | May 6, 2026 दतिया जिले के सिमथरा गांव में लंबे समय से चल रहा जमीनी विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। 02 पक्ष के लोगों के बीच हुए इस विवाद में लाठी-डंडे चले और ट्रैक्टर सवार युवक की जमकर पिटाई कर दी गई। इस पूरी घटना का एक वीडियो बुधवार शाम 06 बजे सामने आने के बाद मामला और तूल पकड़ गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद के दौरान कुछ लोगों ने युवक को घेरकर डंडों से हमला किया।