पलिया: पलिया कस्बे में भाजपा नेता समेत गुर्गों ने दो युवकों को पीटा, कार्यवाही न होने पर पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय के गुहार
पलिया कोतवाली क्षेत्र के कस्बे में बीते 19 मई 2024 की बस में घुसकर राहुल और कुनाल गुप्ता की भाजपा नगर अध्यक्ष उदयवीर सिंह समेत गुर्गों ने पिटाई कर दी थी। पीड़ित के पिता मुकेश कुमार गुप्ता ने स्थानीय पुलिस से शिकायत की थी। आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही न होने पर पीड़ित ने आज एसपी से गुहार लगाई है। घटना का वीडियो जमकर वायरल हुआ था।