पलिया: पलिया कस्बे में बस के अंदर हुई मारपीट की खबर चलाने पर भाजपा नेता समेत गुर्गों ने पत्रकार को दी धमकी
पलिया तहसील क्षेत्र के अंतर्गत पलिया कोतवाली क्षेत्र के कस्बे में बीती रात भाजपा के पलिया नगर अध्यक्ष और युवकों के बीच मारपीट हो गई थी। मारपीट की खबर चलने पर एक निजी चैनल के पत्रकार मनोज शर्मा को भाजपा नेता समेत गुर्गों ने अपशब्दों से नवाजते हुए धमकी दी है। जिले के पत्रकारों में भारी आक्रोश है।