पलिया: पड़रिया तिलकापुर गांव में अज्ञात कारणों के चलते विवाहिता ने खाया जहरीला पदार्थ इलाज के दौरान जिला अस्पताल में हुई मौत
पलिया तहसील क्षेत्र के अंतर्गत भीरा कोतवाली क्षेत्र के पड़रिया तिलकापुर गांव में अज्ञात कर्म के चलते विवाहिता डिंपी पत्नी अरुण सिंह ने बीती शाम जहरीला पदार्थ खा लिया था। परिजन घर से बाहर खेत में काम करने के लिए गए थे। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने आनन फानन में डिंपी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान आज डिंपी की मौत हो गई है।