पलिया: मजरा नया पुरवा गांव में मछली पकड़ने गए एक ग्रामीण को दबोचकर पानी में ले गया मगरमच्छ, ग्रामीण की तलाश जारी
पलिया तहसील क्षेत्र के अंतर्गत मझगई थाना क्षेत्र के मझगई के मजरा नया पुरवा गांव निवासी चौधरी पुत्र पवन शारदा नदी किनारे नाले में मछली पकड़ने के लिए गया था। पहले से घात लगाए बैठे एक मगरमच्छ ने ग्रामीण चौधरी को दबोच लिया और उसे नदी में लेकर चला गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोग ग्रामीण चौधरी की तलाश में लगे हुए हैं।