पलिया: खबर चलाने पर निजी चैनल के पत्रकार को मिली धमकी क्षेत्रीय पत्रकारों ने राज्यपाल को संबोधित कर SDM पलिया को सौंपा ज्ञापन
पलिया तहसील में एकत्रित हुए क्षेत्रीय पत्रकारों ने राज्यपाल को संबोधित कर एसडीएम पलिया को आज ज्ञापन सौंपा है। बीती रात एक निजी चैनल के वरिष्ठ पत्रकार मनोज शर्मा ने भाजपा नेता और युवकों के बीच हुई मारपीट की खबर चलाई थी। नाराज भाजपा नगर अध्यक्ष उदयवीर सिंह व उनके गुर्गों ने पत्रकार को अपशब्दों से नमाज देते हुए जान से मार देने की धमकी दी थी।