पलिया: टेहरा शहरी निवासी विवाहित की हत्या के दर्ज मामले में आरोपियों की नहीं हुई गिरफ्तारी, मृतका के भाई ने एसपी से लगाई गुहार
पलिया कोतवाली क्षेत्र के टेहरा शहरी निवासी विष्णु महेश पुत्र राम बहादुर की बहन रजनी कि बीते 7 जनवरी 2024 को अतिरिक्त दहेज की मांगना पूरी होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने हत्या कर दी थी। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। दो आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर मृतका के भाई ने आज एसपी से गुहार लगाई है।