फरीदपुर: इस तरह के मशवरे नहीं देने चाहिए: ओपी राजभर के बयान पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ़्ती
बरेली में ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी ने प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ओपी राजभर के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जल चढ़ाना इस्लाम मजहब में जायज नहीं है। इसलिए मंत्री को मुसलमानों को मशवरा देने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि इस्लाम में सिर्फ एक खुदा है, जिसकी पूजा या इबादत करना ही जायज है।