झीरबल्ला पहुंची इलेक्ट्रिक बस, अजय वर्मा ने दिखाई हरी झंडी | Kangra Express
कांगड़ा : कांगड़ा के झीरबल्ला क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात। एचआरटीसी उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने नई इलेक्ट्रिक बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह बस सीधे टांडा तक जाएगी, जिससे कई पंचायतों के हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।
इस दौरान अजय वर्मा ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और सड़क के लिए 10 लाख रुपये, कम्युनिटी हॉल, 2 सोलर लाइट, हैंडपंप और ग्राउंड कार्य सहित कई घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास और बेहतर परिवहन सुविधा के लिए सरकार लगातार काम कर रही है।
Kangra, Kangra | Sep 6, 2026