लोहरदगा: भाजपा द्वारा निगनी पेट्रोल पंप से गांगूपारा तक भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति का जज्बा गूंजा
भाजपा सदर प्रखंड अध्यक्ष विवेक चौहान एवं कार्यक्रम के सह-संयोजक चंद्रशेखर कुमार के नेतृत्व में गुरुवार शाम 5 बजे हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत तिरंगा यात्रा का आयोजन निगनी पेट्रोल पंप से गांगूपारा तक किया गया। यात्रा में स्थानीय युवाओं ने भरपूर उत्साह के साथ भारत माता की जय, वंदे मातरम और शहीदों अमर रहें जैसे नारों से माहौल को देशभक्ति से भर दिया।