लोहरदगा: ईरगांव स्टेशन के पास चोपन एक्सप्रेस की चपेट में आने से रेलवे ट्रैक पार कर रहे वृद्ध की दर्दनाक मौत
लोहरदगा ईरगांव स्टेशन के पास गुरुवार दोपहर करीब 2:40 बजे चोपन एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, कैरों गुड़ी गांव निवासी स्वर्गीय बौना साहू का पुत्र रामदेनी साहू रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे। इस दौरान अचानक आ रही चोपन एक्सप्रेस की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।