लोहरदगा: सेन्हा थाना परिसर में स्वच्छता अभियान, थाना प्रभारी ने दिया स्वच्छ ग्राम का संदेश
लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना परिसर में गुरुवार को दोपहर करीब 12 थाना प्रभारी वारिस हुसैन के नेतृत्व में विशेष सफाई अभियान का आयोजन किया गया। अभियान के तहत थाना परिसर, कार्यालय कक्ष, बैरक, वाहन पार्किंग स्थल तथा आसपास के क्षेत्रों में झाड़ू लगाकर कचरा और गंदगी को साफ किया गया। थाना कर्मियों ने मिलकर कचरे को एकत्र कर उचित स्थान पर निस्तारित किया। थाना प्रभारी