लोहरदगा: स्वच्छता व राष्ट्रप्रेम से ही बनेगा सशक्त भारत: नगर परिषद प्रशासक मुक्ति किड़ों ने कहा, इसे जीवन का हिस्सा बनाएं
लोहरदगा अजय उद्यान पार्क गुरुवार की शाम 6 बजे देशभक्ति और स्वच्छता के रंग में रंग गया। हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान 2025 के अंतर्गत नगर परिषद की ओर से एक भव्य तिरंगा कंसर्ट का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय लोगों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। इस अवसर पर पार्क में तिरंगों की छटा और देशभक्ति के गीतों की गूंज ने माहौल को विशेष बना दिया।