लोहरदगा: राजेंद्र भवन से पावर गंज चौक तक कांग्रेसियों का कैंडल मार्च, केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज लोहरदगा जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष सुखैर भगत के नेतृत्व में बृहस्पतिवार शाम 6:00 बजे वोट चोर, गद्दी छोड़ के नारों के साथ एक कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। यह मार्च राजेंद्र भवन कांग्रेस कार्यालय लोहरदगा से शुरू होकर पावरगंज स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा के समक्ष समाप्त हुआ।