बक्सर: भगवान श्री राम, दशरथ व कौशल्या के नाम पर निवास प्रमाण पत्र का आवेदन देने वाले व्यक्ति के खिलाफ साइबर थाने में शिकायत
Buxar, Buxar | Oct 13, 2025 भगवान राम का बक्सर से पुराना नाता है। एक बार फिर वे यहां बसने की योजना बना रहे हैं।यह बात आपको अटपटी लग सकती है। लेकिन, जब आपको यह पता चलेगा। उन्होंने अपना निवास प्रमाणपत्र बनवाने का आवेदन नावानगर प्रखंड कार्यालय में दिया है। इसके लिए उन्होंने ऑनलाइन माध्यम का सहारा लिया। जब आवेदन अंचल अधिकारी के समक्ष पहुंचा तो उनका माथा ठनका।