दमोह: आगामी ईद पर्व को लेकर कोतवाली थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न, सीएसपी ने शांतिपूर्ण त्यौहार मनाने की अपील की
Damoh, Damoh | May 23, 2026 दमोह कोतवाली थाना में आगामी ईद पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने को लेकर शनिवार शाम शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सीएसपी एच आर पांडे, सीएमओ राजेंद्र सिंह लोधी, टीआई मनीष कुमार सहित प्रशासनिक अधिकारी और मुस्लिम समाज के लोग मौजूद रहे। बैठक में ईदगाह मस्जिद सहित प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा, पेयजल, साफ-सफाई और विद्युत व्यवस्था को लेकर चर्चा हुई।