कोरांव: बड़ोखर टुड़ियार संपर्क मार्ग के विवाद के चलते सीमांकन किया गया, विभागीय अधिकारियों के साथ राजस्व टीम ने की कार्रवाई
खस्ताहाल बड़ोखर से टुड़ियार संपर्क मार्ग पिछले कई महीनों से विवाद के चलते नहीं बन पा रहा था। जिसकी पैमाईश कर बनाए जाने के लिए अधिवक्ता विपुल दुबे लगातार प्रयासरत थे। शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिशाषी अभियंता सुधीर कुमार पांडेय के साथ राजस्व विभाग से हल्का लेखपाल और राजस्व निरीक्षक ने विभाग के जेई के साथ विवादित स्थल की पैमाईश करते हुए चिन्हित कर दिया।