बिजावर: छतरपुर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिजावर क्षेत्र से ट्रक में अवैध खैर की लकड़ी जब्त
छतरपुर वन विभाग ने मुखबिर की सूचना पर बिजावर क्षेत्र के मातगुवां वन अवरोध जांच नाका पर कार्रवाई करते हुए एक ट्रक को पकड़ा, जिसमें अवैध रूप से छिली हुई खैर लकड़ी के टुकड़े भरे मिले। जांच के दौरान वाहन चालक लकड़ी से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। वन विभाग ने ट्रक सहित खैर लकड़ी जब्त कर वन अपराध प्रकरण क्रमांक 942/12 दर्ज किया है।