पौड़ी: पौड़ी के एक सरकारी अधिकारी के खाते से एप्लिकेशन डाउनलोड करने के बहाने 2.87 लाख उड़ाए गए
Pauri, Garhwal | Sep 13, 2025 पौड़ी में साइबर ठगों ने एक सरकारी अधिकारी को निशाना बनाकर बड़ी धोखाधड़ी को अंजाम दिया। मुख्य फार्मेसी अधिकारी दिनेश प्रसाद थपलियाल ने बताया कि एक कॉल एप्लीकेशन डाउनलोड करने के बाद उनके खाते से समय-समय पर 2 लाख 87 हजार रुपये की ऑनलाइन ट्रांजैक्शन की गई। पीड़ित ने इस संबंध में कोतवाली पौड़ी में शिकायत दर्ज कराई है।