समय पर राशन से लाखों परिवारों को मिल रहा खाद्य सुरक्षा का लाभ
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार की सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से प्रदेश के लाखों राशनकार्डधारियों को नियमित खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है। सितंबर माह में अब तक लगभग 70 लाख राशनकार्डधारी चावल का उठाव कर चुके हैं।
उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से राशन वितरण जारी है, ताकि पात्र परिवारों को समय पर खाद्यान्न मिल सके और उनकी खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित हो।
#VishnuDeoSai #SushasanSarkar #Chhattisgarh #PDS #खाद्यसुरक्षा जनकल्याण