लोहरदगा: लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत को कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी नियुक्त, बढ़ा राजनीतिक कद
लोहरदगा से कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत को कांग्रेस ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त किया है। रविवार दोपहर करीब 12 बजे यह जानकारी मिली। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद कांग्रेस संगठन में सुखदेव भगत के कद और प्रभाव को लेकर राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है।