प्रतापपुर: घाट पेंडारी में पलटे ट्रक से 238 किलो गांजा किया गया जब्त, ड्राइवर को किया गिरफ्तार
सूरजपुर जिले के चंदौरा थाना पुलिस ने अंबिकापुर-बनारस मार्ग स्थित घाट पेंडारी में पलटे ट्रक से 238 किलो 290 ग्राम गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 19 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार, गांजे को प्लास्टिक दाना की बोरियों की आड़ में ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा था।