धमदाहा: आईटीआई छात्रावास से निकला छात्र कोशी नदी में डूबा, फाइनल ईयर के छात्र की हुई दर्दनाक मौत
धमदाहा :- धमदाहा प्रखंड क्षेत्र के मीरगंज थाना अंतर्गत सबैया गांव स्थित आईटीआई कॉलेज के छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रहे एक छात्र की रविवार को कोशी नदी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से पूरे कॉलेज परिसर में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं, हादसे ने छात्रावास की सुरक्षा व्यवस्था और छात्रों की निगरानी को लेकर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं।