अंबाह: क्वारी नहर का जलस्तर बढ़ा, कमतरी पंचायत के झरना के पुरा से 40 से अधिक लोगों का बचाव
Ambah, Morena | Sep 8, 2026 अंबाह। क्वारी नहर का जलस्तर बढ़ने से कमतरी पंचायत का झरना के पुरा चारों ओर से पानी में घिर गया। सूचना पर मंगलवार सुबह प्रशासन और एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया। तहसीलदार नरेश शर्मा व नायब तहसीलदार स्वयं नाव से गांव पहुंचे। अभियान में 40 से अधिक फंसे ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।