एक दौड़… देश के नाम
महासमुंद में आज देशभक्ति का ऐसा जोश दिखा कि हर कदम तिरंगे की शान में दौड़ता नजर आया।
जिला स्तरीय स्वतंत्रता एवं तिरंगा दौड़ के जरिए युवाओं और नागरिकों ने राष्ट्रप्रेम, एकता और तिरंगे के सम्मान का संदेश दिया। तिरंगा दौड़ मिनी स्टेडियम से प्रारंभ होकर बरोंडा चौक, शास्त्री चौक, सतबहनिया चौक, गांधी चौक और नेहरू चौक होते हुए पुनः मिनी स्टेडियम पहुंचकर संपन्न हुई।
कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के अध्यक्ष श्री चंद्रहास चंद्राकर, जिला स्काउट एवं गाइड संघ के अध्यक्ष श्री येतराम साहू, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री देवीचंद राठी एवं कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह, जिला पंचायत CEO सुश्री अनुपमा आनंद ने हरी झंडी दिखाकर किया।
#swatantra #swatantratadaud #run #chhattisgarh #mahasamund
137 views | Mahasamund, Chhattisgarh | Aug 14, 2026