सरैया: सिउरी गोपीनाथपुर गांव में अचानक लगी आग, घर और दुकान जलकर राख, लाखों की संपत्ति का नुकसान
सरैया मुजफ्फरपुर सिउरी गोपीनाथपुर चौक स्थित प्रेम प्रकाश भगत व सुनिल कुशवाहा की दुकान में बिजली के शार्ट सर्किट से आग लगने से तकरीबन दस लाख रूपये की क्षति हुई है। प्रेम प्रकाश का किराना दुकान था। घटना मंगलवार की सुबह करीब 4:30 की बताई गई है वहीं मौके पर स्थानीय विधायक शंकर प्रसाद यादव और पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह पहुंचकर मुलाकात किया।