भटवाड़ी: उत्तरकाशी में ब्रेन हेमरेज से मरीज को एयर एंबुलेंस से देहरादून भेजा गया
उत्तरकाशी के ग्राम सिलोर के 55 वर्षीय गंगा सिंह नेगी को ब्रेन हेमरेज और पैरालिसिस के आघात के बाद अस्पताल से तुरंत एयर एंबुलेंस के जरिए देहरादून के हायर सेंटर भेजा गया। जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई और हेली सेवा की मदद से मरीज को इलाज के लिए समय पर पहुंचाया गया।