हज़ारीबाग: सिविल कोर्ट परिसर स्थित न्याय सदन में नेशनल लोक अदालत का हुआ आयोजन
हजारीबाग सिविल कोर्ट परिसर स्थित न्याय सदन में शनिवार को मामलों के त्वरित निष्पादन व पक्षकारों की सुविधा के लिए एक नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार आयोजित इस नेशनल लोक अदालत में सुलह के आधार पर कुल 31 हजार 880 मामलों का निष्पादन किया गया। जिसमें कुल 93 करोड़ 96 लाख 36 हजार 660 रुपए की राशि पर सहमति बनी।