हज़ारीबाग: नया बस स्टैंड से पत्नी की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार।
हजारीबाग में आज पत्नी की हत्या करने व साक्ष्य छुपाने के आरोपी पति शंभु कुमार को मुफ्फसिल पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने मेडिकल जांच कराकर उसे गुरुवार को जेल भेज दिया। आरोपी बिहार के धनगाय के सोखिया गांव निवासी है. उस पर आरोप है कि 20 जनवरी 2024 को हज़ारीबाग लाखे स्थित किराये के मकान में पत्नी प्रियंका कुमारी के साथ मारपीट कर उसकी हत्या कर दी थी।