जमुई: जमुई जलसा में प्रतिभागी 15 दिसंबर तक कर सकते हैं आवेदन, कल्याणपुर में बैठक कर तिथि में बढ़ोत्तरी की गई
Jamui, Jamui | Dec 9, 2024 जमुई में 21 से 31 दिसंबर तक होने वाले महामहोत्सव "जमुई जलसा" में प्रतिभागी अब 15 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। कल्याणपुर में सोमवार की दोपहर बाद करीब 4:00 बजे बैठक कर तिथि का विस्तार किया गया है। इसमें सांस्कृतिक, खेल , कला और शिक्षा के क्षेत्रों का समावेशिक प्रतियोगिता होना है। बैठक की अध्यक्षता शिक्षिका अंजलि ने किया।