मोदीनगर: थाना निवाड़ी पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
मंगलवार को थाना निवाड़ी पुलिस ने हत्या के अभियोग में फरार चल रहे 23 वर्षीय अनमोल नाम के अभियुक्त को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्त में आए आरोपी के अन्य साथियों की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किया जा रहा है। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।