निवाड़ी में प्रदीप नामक युवक की मौत हो गई है। मृतक के परिजनों ने कुछ लोगों द्वारा ऑटो से उतारकर कार से कुचलने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फ़ुटेज खंगाल रही है।