मोदीनगर: निवाड़ी के सारा गांव में कार से कुचलकर हुई युवक की मौत के बाद परिजनों ने ACP कार्यालय पर किया हंगामा
निवाड़ी थाना क्षेत्र के सारा गांव में बीते रविवार देर रात कार से कुचलकर हुई मौत के बाद सोमवार को मृतक युवक के परिजन व सैंकड़ों की संख्या में स्थानीय लोगों ने ACP कार्यालय के बाहर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। मृतक युवक के भाई राहुल का कहना है कि घटना के बाद से पुलिस मामले पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।