जहानाबाद: उत्पाद विभाग पर ₹2.10 लाख वसूली का आरोप, डीएम की जांच के बाद लौटाई गई राशि की चर्चा
जहानाबाद में उत्पाद विभाग के अधिकारियों पर जबरन पैसे वसूलने का गंभीर आरोप लगा है। मंगलवार सुबह करीब 8 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार नालंदा के इस्लामपुर थाना क्षेत्र निवासी अम्पू कुमार और श्याम सुंदर शर्मा ने जिलाधिकारी से शिकायत कर आरोप लगाया कि 9 मार्च को हुलासगंज के चौहरमल चौक के पास वाहन जांच के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने उन्हें रोककर मारपीट की।